
नई दिल्ली: शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब पेट्रोल से ज्यादा डीजल महंगा हुआ है। आज लगातार 18वें दिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है जबकि दूसरी तरफ आज 18वें दिन पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले ही 80 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े तक पहुंचती दिख रही हैं। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल वितरण कंपनी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के 79.76 रुपए प्रति लीटर चल रहे हैं, वहीं डीजल के दामों में 48 पैसों की बढ़ोतरी के बाद यहां डीजल 79.88 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस बढ़ोतरी के दाम पेट्रोल के मुकाबले डीजल महंगा हो गया है।
Petrol and diesel prices at Rs 79.76/litre (no increase) and Rs 79.88/litre (increase by Rs 0.48), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/ojKPS2XzfU
— ANI (@ANI) June 24, 2020
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
