‘दिया और बाती हम’ की एक्ट्रेस की माँ को हुआ कोरोना,सीएम केजरीवाल से मांगी मदद

Share your love

भारत में कोरोना वायरस बहुत ही तेजी से पैर पसार रहा है। आम लोग हों या मशहूर सितारे कोई भी इस वायरस के प्रकोप से बच नहीं पा रहा है। वही हाल ही में ‘दीया और बाती’ फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह यानि संध्या राठी की मम्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। दीपिका सिंह ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए दी है।

दीपिका सिंह  ने की मम्मी दिल्ली में रहती हैं और कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी अभी तक उन्हें किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है। दीपिका ने वीडियो के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है।

https://www.instagram.com/tv/CBVezWPA_c_/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में दीपिका सिंह कह रही हैं, ‘सर मेरी मम्मी की उम्र 59 साल है और वह मेरे पापा के साथ दिल्ली में हैं। मेरी मम्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेडी हार्डिंग अस्पताल में उनका टेस्ट हुआ करीब 4 या 5 दिन पहले हुआ। मगर अभी तक रिपोर्ट उनको हाथ में नहीं दी है। सिर्फ पापा को बोला की रिपोर्ट की फोटो खिंचकर ले जाइए। हमारे हाथ में रिपोर्ट भी नहीं है, तो हम उन्हें किसी अस्पताल में नहीं दिखा सकते। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करूं। मेरी मम्मी जोइंट फैमिली में रहती हैं। वह पहाड़ गंज में है। वहां 45 लोग एक साथ रहते हैं, मेरी दादी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, पापा भी सस्पेक्टिड हैं।’


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *