धोनी को मिला ICC का बड़ा अवॉर्ड, कोहली बने दशक के बेस्ट क्रिकेटर

Share your love

आईसीसी का दशक का क्रिकेट भावना पुरस्कार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिला है। वहीं विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का दशक का शीर्ष सम्मान अपने नाम किया, जब उन्होंने पिछले 10 साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में अजीबोगरीब ढंग से रन आउट के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल को वापस बुलाने के इशारे के लिए प्रशंसकों द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया।

इस पुरस्कार की होड़ में धोनी के अलावा विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड), मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डैनियल वेटोरी (न्यूजीलैंड) शामिल थे।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आईसीसी दशक का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। मौजूदा नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने आईसीसी अवॉर्ड की अवधि (1 जनवरी 2011 से 7 अक्टूबर 2020) में 65.79 औसत से 7040 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 26 शतक, 28 अर्द्धशतक शामिल हैं।

अफगानिस्तान ने लेग स्पिनर राशिद खान को दशक का बेस्ट (पुरुष) टी-20 खिलाड़ी चुना गया है। राशिद खान ने 48 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 89 विकेट झटके हैं। टी-20 इंटरनेशनल मैचों में राशिद खान का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 3 रन देकर 5 विकेट था। राशिद खान ने इंटरनेशनल टी-20 में तीन बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है।

ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को आईसीसी ने दशक की बेस्ट महिला क्रिकेटर और महिला वनडे खिलाड़ी चुना है। इतना ही नहीं एलिस पैरी को दशक की बेस्ट महिला टी-20 खिलाड़ी भी चुना गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.