राशन कार्ड बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Share your love

रिपोर्ट:वेद प्रकाश यादव

किच्छा: ऊधमसिंह नगर के किच्छा मे राशन कार्ड को ऑनलाइन कराने की मांग एवं नए राशन कार्ड बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस नगराध्यक्ष अरूण तनेजा के नेतृत्व मे तहसील परिसर मे बैठकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम जनता राशन कार्ड जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित है। लोगों के राशन कार्ड को ऑनलाइन ना होने एवं नए राशन कार्ड बनाने से लोगों के सामने रोटी का संकट खडा हो चुका है लेकिन सरकार द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही राशन कार्ड को ऑनलाइन एवं नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पडेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.