Delhi Election 2020: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने की AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश..

Share your love

LokJan Today (Delhi Election 2020) : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तहत दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस बीच चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की।




समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शनिवार को मतदान के दौरान मजनूं का टीला इलाके में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को पुलिस के सामने ही थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन उसे थप्पड़ नहीं लगा। वहीं, पीड़ित AAP कार्यकर्ता संजय सिंह का कहना है कि पार्टी इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *