सहसपुर में गौकशी करने वालों को दून पुलिस ने दिया 24 घंटे में करारा जवाब…

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

तड़के सुबह मे सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर तिमली के जंगल में भाग गया, पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया, जवाबी फायरिंग में बदमाश के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर लगी गोली…

मुठभेड़ में घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया…

विकासनगर पहुंचकर एसएसपी देहरादून व एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में ली गई जानकारी…

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं, बदमाश द्वारा विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना  को दिया था अंजाम…

आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे अपने साथियों के पास जा रहा था बदमाश…

मुठभेड़ में घायल बदमाश उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध पूर्व में भी पंजीकृत हैं अभियोग…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.