देहरादून: देहरादून में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन सत्य” को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत तैयार S.O.P. के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया।
इसी क्रम में उ.नि. सुरेश कुमार चौकी आईएसबीटी के नेतृत्व गठित टीम द्वारा अभियुक्त दिलशाद उर्फ छोटू पुत्र खुशउद्दीन निवासी तुम तो वाला रोड में हूं वाला माफी थाना पटेल नगर को शहीद स्मारक से हरभज वाला रोड मार्ग से अवैध 1085 अवैध नशे की कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर में धारा 8/22 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
दिलशाद उर्फ छोटू पुत्र खुश मुद्दीन निवासी तुमतोवाला रोड मेहूवाला माफी थाना पटेल नगर उम्र 38 वर्ष जनपद देहरादून ।
पुलिस टीम
अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर
उ.नि. सुरेश कुमार चौकी आईएसबीटी
कांस्टेबल 254 राकेश बिष्ट
कांस्टेबल 652 कैलाश कुमार
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
