एक ही परिवार के चार बच्चों का मिला शव, कुल्हाड़ी से की गई निर्मम हत्या

Share your love

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के जलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां यह परिवार खेती करता था। घटना उस वक्त हुई जब बच्चों के माता-पिता अपने बड़े बेटे के साथ किसी संबंधी की मृत्यु के बाद के कर्मकांड में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश गए थे। मरने वाले बच्चों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, आठ साल का अनिल और तीन साल की सुमन शामिल है।

जानकारी मिली है कि खेत का मालिक सुबह जब खेतों पर गया तो उसने चारों भाई-बहनों को खून से लथपथ पाया और इसकी सूचना तत्काल गांव वालों को और पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *