लोकेशन – सहारनपुर
रिपोर्ट – सैयद मशकूर
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के चलते आज पुलिस लाइन परिक्षेत्र में मंडलीय साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल द्वारा किया गया. आपको बता दें कि बढ़ते अपराध के चलते अपराधी साइबर केस का प्रयोग कर रहे हैं और हाई टेक्नोलॉजी का यूज करते हुए क्राइम को छुपाने की कोशिश करते हैं और साइबर क्राइम के कई मुकदमे भी पंजीकृत किए गए हैं. उन्हीं केस के खुलासों के लिए और इसी को कंट्रोल करने के लिए पूरे मंडल में जनपद सहारनपुर के पुलिस लाइन परीक्षेत्र में साइबर क्राइम थाना खोला गया है.
मेरठ जोन एडीजी राजीव सब्बरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साइबर क्राइम थाने में एक इंस्पेक्टर दो सब इंस्पेक्टर व अन्य कर्मी कार्यरत रहेंगे इनको समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाएगी और हैंड जॉन एक्सरसाइज भी कराई जाएगी ताकि ये साइबर क्राइम की फील्ड में पारंगत हो सके.
बाईट- राजीव सब्बरवाल, एडीजी मेरठ जॉन
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
