क्रिकेटर से नेता बने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

Share your love

 

क्रिकेटर से नेता बने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। गौतम गंभीर ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को पत्र लिख इसकी जानकारी दी और FRI दर्ज करने की मांग की है। गंभीर ने बताया कि धमकी देने वाले शख्स ने उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि गौतम गंभीर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें दो दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। 20 दिसंबर को शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को लिखे पत्र में गंभीर ने लिखा, “7 (400) 043 वाले अंतर्राष्ट्रीय नंबर से मुझे और मेरे परिवारवालों को जान से मारने की धमकी मिल रही है।” गंभीर ने पुलिस से निवेदन किया है कि वह इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करें और उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा करें। दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद की शिकायत का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *