कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देश में पहली बार 24 घंटे में 49,310 नए केस…

Share your love

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 12 लाख 87 हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 49 हजार 310 नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों ने जान गंवाई है। बता दें कि, पहली बार एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज मिले हैं।

इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 लाख 87 हजार 945 हो गई है। इनमें से 30 हजार 601 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 17 हजार 209 मरीज ठीक हुए हैं। 4 लाख 40 हजार 135 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *