एक्शन में कप्तान-अनुशासनहीनता लापरवाही बरतने पर दारोगा समेत कांस्टेबल लाइन हाजिर!

Share your love

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर जनपद के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर द्वारा कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने में सुल्तानपुर पट्टी चौकी में तैनात दारोगा विपिन चंद्र जोशी, कानि0 अमित जोशी, कनि0 सुबोध शर्मा, कानि0 दर्शन सिंह, व बबलू गोस्वामी को लाईन हाजिर किया गया।

इसके साथ ही सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी कमाल हसन को बनाया गया, सतीश चंद कापड़ी को एसएसआई काशीपुर से एसएसआई प्रथम रुद्रपुर, देवेंद्र गौरव को एसएसआई बाजपुर से एसएसआई काशीपुर, रमेश चंद्र तिवारी को एसएसआई रुद्रपुर से एसएसआई रुद्रपुर द्वितीय, और राजेश पांडे को प्रभारी एडीटीएफ के साथ प्रभारी एसओजी का चार्ज दिया गया।एसएसपी ने कहा कि भविष्य में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालो के प्रति कार्यवाही जारी रहेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.