बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने जताया विरोध !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार और छात्रों के हत्या के मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विरोध जताते हुए भारत सरकार से मांग की है कि इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पूरी दुनिया में इस समय हिंदुओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं बांग्लादेश में हुई घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं ऐसे में वैश्विक स्तर पर भारत नागरिकों को सम्मान मिले इसकी मांग कांग्रेस प्रधानमंत्री से करेंगी।
आगे हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि मानवता है सर्वोपरी सनातन धर्म मानवता को सर्वोपरी रखता है और जिस प्रकार से हम देख रहे हैं पूरी विश्वकालिक परिस्थिति एक नफरत के प्रति, हिंसा के प्रति उकसाया जा रहा है, ये अच्छे लक्षण नहीं है
भविष्य के लिए और पूरे विश्व के लिए और अगर मैं बांग्लादेश की बात करूं, क्योंकि बांग्लादेश हमारा पड़ोसी मुल्क है अब हमारे अड़ोस पड़ोस के जितने सारे मुल्क हैं वहां परिस्थिति कैसी है। और हिंदुस्तान वर्ष में भी एक प्रकार से नफरत का माहौल जो पैदा।किया रहा जा रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है और बहुत ही परेशानी का सबब भविष्य के लिए बनने वाला है
विशेषकर बांग्लादेश की अगर बात करूं, तो आज ही महानगर अध्यक्ष से मेरी बात हुई, और आगे जिलाध्यक्ष से भी बात करूंगा और कल कांग्रेस एक ज्ञापन भी देगी कि भारत सरकार कठोर कार्रवाई बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ करें और अवश्य इसमें स्टैंड लेना बहुत बड़ी जरूरत है।
और पूरे विश्व में भी भारतीय जहां-जहां जिन देशों में बसे हुए हैं, अगर आप देखें, अगर आप देखें वहां परिस्थिति कैसी है तो उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, हिंसा की जा रही है। आखिरकार पूरा विश्व एक टापू है और मानवता यहां पर बची रहे इसके लिए कौन शांतिदूत बनकर आएगा, यह विश्व की आंखें उसकी तरफ ताक मार रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
