हरीश रावत की सरकार में कांग्रेस नेता की आई मौज, करोड़ों रुपए का राजस्व बचाने के लिए खेल दिया खेला

Share your love

सत्ता की हनक दिखाते हुए करोड़ों रुपए का राजस्व बचाने के लिए खेल दिया खेल

143 हुई भूमि को कृषि दिखाकर बचा लिया करोड़ों रुपए का राजस्व

लोकजन टुडे पर जल्द होगा उस कांग्रेस नेता के इस खेल का बड़ा खुलासा

राजीव चावला/ लोकजन टुडे

लालकुआं निकटवर्ती क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में करोड़ों रुपए के राजस्व चोरी का मामला सामने आया है। मामला शहर के एक कांग्रेस नेता से जुड़ा हुआ है बताते चले कि बीते वर्ष 2013 में सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में लालकुआं निकटवर्ती क्षेत्र में कमर्शियल जमीन को कृषक दिखाकर करोड़ों रुपए के राजस्व चोरी की गई।

उक्त मामला शहर के प्रतिष्ठित राजनीतिक दल से जुड़े कांग्रेस नेता का राजस्व कि चोरी राजनीतिक दबाव एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्टोन क्रेशर की कई एकड़ भूमि को इंडस्ट्री से कमर्शियल तथा कमर्शियल को कृषक दिखाकर करोड़ों रुपए की राजस्व चोरी की गई उक्त जमीन की खरीद-फरोख्त 2013 में की गई मामला सूचना के अधिकार से मिली जानकारी में उजागर हुआ हैं। राजस्व चोरी तहसील के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों कि मिलीभगत से किया गया है।

हरीश रावत सरकार को तहस-नहस करने वाले ऐसे लाभार्थी नेताओं को जल्द लोकजन टुडे बेनकाब करेगा जिन्होंने हरीश रावत की सरकार में खूब जमकर मौज ली हो और सरकार के राजस्व को करोड़ों रुपए का चूना और चपत लगाई हो।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.