रिपोर्ट: सैयद मशकूर
सहारनपुर: नागल कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के तहत आयोजित जनसभा में वक्ताओं नें कहा कि सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा नें देशवासियों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है अब देश की जनता कांग्रेस से आस लगाए बैठी है।
बुधवार शाम डोंकोवाली में कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बेहट विधायक नरेश सैनी नें कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हर जाति व मजहब के लोगों को एक सूत्र में पिरोकर रखा है।आरोप लगाया कि भाजपा अपने स्वार्थ की खातिर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने से बाज नहीं आ रही है। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली नें कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा।इसके लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बूथ व सेक्टर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जावेद साबरी नें कहा कि पार्टी व कार्यकर्ता दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। कार्यकर्ता मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी।
कांग्रेस नागल ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सिंह डोंकोवाली नें कहा कि जुमले बाजी से जनता को एक बार बेवकूफ बनाया जा सकता है बार-बार नहीं।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी नें जनता की कमर तोड़ दी है मगर खाते में 15 लाख नहीं आए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमेर चंद, राजकुमार सैनी, पहल सिंह सैनी, मेनपाल, ओम सिंह, सुरेश, साधुराम, मानसिंह, ओमपाल सिंह आदित्य सिंह, अंकित कुमार, अनुज कुमार आदि रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
