नगर निगम के सौतेले व्यवहार से कांग्रेस पार्षद खफा, नगर निगम में पार्षदों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

नगर निगम देहरादून में कांग्रेस पार्षद और नगर आयुक्त के बीच चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है। पहले जहां इस मामले को लेकर दो दिनों तक नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे, तो वहीं अब कांग्रेस पार्षदों ने सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।


काग्रेस पार्षद रॉबिन त्यागी ने नगर आयुक्त नमामि बंसल पर नगर निगम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नगर आयुक्त की सह पर ही नगर निगम के टेंडरों में भ्रष्टाचार हो रहा है।


रोबिन त्यागी ने आरोप लगाया कि जिन-जिन वार्डों में कांग्रेस के पार्षद हैं, वहां विकास कार्यों में जानबूझकर अनियमितताएं की जा रही हैं। नगर आयुक्त कांग्रेस के वार्ड की अनदेखी कर रहे हैं साथ ही साथ नगर आयुक्त द्वारा कांग्रेस के पार्षदों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है।

वहीं कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने भी नगर आयुक्त के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त एक संवैधानिक पद पर हैं और इस तरह का पक्षपात पूरी तरह गलत है।

नगर निगम में जारी इस विवाद ने सियासी माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और शासन इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.