उत्तराखंड में ठंड का येलो अलर्ट जारी !
Share your love
देहरादून
जनवरी माह की शुरुवात होते ही पूरे उत्तर भारत समेत उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़नी लगी है। जी कारण पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में शीत दिवस घोषित कर दिया गया है। उधर देहरादून स्थित राज्य मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपद तथा उसे लगे हुए जनपदों के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है सुबह 6:30 से 9:00 तक का जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी माध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हल्की हवाओं और सिंधु-गांग के मैदानी इलाकों में सतह के करीब ज्यादा नमी के कारण इस समय कोहरा सामान्य है। हिमाचल से पश्चिम दिशा की तरफ बहने वाली हवाओं के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पश्चिमोत्तर और निकटवर्ती मध्य भारत के क्षेत्रों में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
