सीओ सिटी नीरज सेमवाल ने सेवानिवृत्त होने वाले 3 अधिकारी/कर्मचारीगणों को किया सम्मानित !

Share your love

देहरादून

आज दिनांक 30-04-2023 को
नीरज सेमवाल , पुलिस उपाधीक्षक नगर  की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में महोदय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।

01-  सुरेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 01 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 43 पीएसी एटा, जनपद पौड़ी, 40 पीएसी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

02-  गोविंद सिंह ,अपर उप निरीक्षक, नापु० , इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 11माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

03-  जगदीश सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी ना0पु० (भूतपूर्व सैनिक) इनका सेवाकाल कुल 21 वर्ष, 06 माह 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
विदाई समारोह में  जगदीश चन्द्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देहरादून, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.