रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर आंदोलनकारी शहीदों के बलिदान को याद किया सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने…

Share your love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी पर आंदोलनकारी शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर आंदोलनकारियों की शहादत को सलाम किया।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। अमर शहीदों की कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री आज मुजफ्फरनगर जाएंगे, जहां रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। जिससे राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *