सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन करने के दिए निर्देश

Share your love

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः कालीन बैठक कर अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए है धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत की जाए इसके लिए जो जरूरी कदम है वो अधिकारियों के द्वारा उठाए जाए।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए।

वही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़/सोलर फेंसिंग के संबंध में योजना बनाई जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.