निसंतान दंपत्तियों को किया जागरूक,अस्पताल में निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

Share your love

 

रिपोर्ट: सलमान मलिक

 

रुड़की: रुड़की के रामनगर चौक स्थित एक अस्पताल में निशुल्क निसंतान परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जर्मनी से प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा 50 से अधिक महिलाओं की जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गयी।

देहरादून रोड स्थित मेट्रो अस्पताल में आयोजित शिविर में जर्मनी से प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ रितु प्रसाद ने बताया कि आईवीएफ प्रणाली से उन लोगों को संतान का सुख मिल रहा है ,जो मायूस हो चुके थे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के दंपतियों को जागरूक करने के लिए मोरफीस प्रसाद इंटरनेशनल सेंटर द्वारा जागरूकता शिविर आयोजन किया जाता है। उच्च तकनीक मशीनों द्वारा महिलाओं की जांच की जाती है।

रुड़की में आयोजित शिविर में 50 से अधिक महिलाओं की निशुल्क जांच की गई साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के रखरखाव की जानकारी भी दी गई। साथ ही अनियमित महावारी व लिकोरिया जैसी विमारियों के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा मशीनों से जांच की गई। इस अवसर पर डॉ स्वाति, डॉ नोमान, अमित अग्रवाल, वसीम, मोनू, विद्या, प्रीति, ललिता, मोमिना, शबनम, साहिबा, रितु, नूरजहां, फरजाना, बानो, फूलो आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *