सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ…
Share your love

इस वक्त पूरा विश्व कोरोना वाइरस जैसे संकट के जूझ रहा है।कोरोना काल में इस संकट की घड़ी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट में सबसे ज्यादा परेशान प्रवासी मजदूर हुए हैं। इस वायरस के बीच कई सेलेब्रिटी और आम आदमी भी अलग अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहा है। वहीं इस मुश्किल घड़ी में प्रवासी मजदूरों के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मसीहा बनकर सामने आए हैं। लोगों की मदद के लिए फिर से उन्होंने 6 चार्टर्ड फ्लाइट्स का इंतजाम किया है। जानकारी के अनुसार इसके जरिए हर फ्लाइट में 180 लोगों को उत्तर प्रदेश छोड़ा जाएगा। इनमें से 4 फ्लाइट्स 10 जून को और 2 फ्लाइट्स 11 मई को रवाना हुई है।
अमिताभ बच्चन ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था भी कर चुके हैं। 29 मई को उन्होंने महीम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर 10 बसें हाजी अली से रवाना की थीं। इन बसों से उत्तर-प्रदेश के लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर और भदोई जैसे जिलों से ताल्लुक रखने वाले लगभग 250 मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया था।

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
