अंकिता भंडारी के हत्या के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर हुआ कुकर्म का मुकदमा दर्ज !

Share your love

देहरादून/ हरिद्वार

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही l पूर्व दर्जा धारी विनोद आर्य पर उसके ही ड्राइवर ने कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया है l एसएसपी अजय सिंह की फटकार के बाद ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है l

एसएसपी को दी गई शिकायत में छुटमलपुर थाना फतेहपुर सहारनपुर निवासी युवक ने बताया कि उसने ऑनलाइन वेबसाइट में देखा था कि डॉक्टर विनोद आर्य को ड्राइवर की जरूरत हैl युवक ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने युवक को ₹10000 मासिक वेतन पर ड्राइवर रख लिया l विरोध में उसे आर्य नगर में अपने घर में रहने के लिए कमरा भी दिया l ड्राइवर का आरोप है कि विनोद आर्य रात में उसे अपने पास बुलाता था और अपने शरीर की मालिश मसाज करने के लिए, पैर दबाने के लिए कहता था l वही अश्लील हरकतें भी करता था l आरोप है कि 20 नवंबर की रात 10:30 विनोद ने उसे बुलाया और मसाज के दौरान उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया है, जिसके बाद बॉर्डर कर भाग गयाl इसके बाद से विनोद से लगातार फोन पर धमका रहा था l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.