देखिए एफ आई आर की कॉपी सीएयू के सचिव माहिम वर्मा समेत सात पर केस – देहरादून के वसंत विहार थाने में मामला दर्ज –

Share your love

सीएयू के सचिव माहिम वर्मा समेत सात पर केस
– देहरादून के वसंत विहार थाने में मामला दर्ज
– आर्य सेठी मामले में एक्शन में पुलिस

एफ आई आर की कॉपी

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव समेत सात व्यक्तियों पर मारपीट का केस हुआ दर्ज,

युवा क्रिकेटर से मारपीट वसूली के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज,

डीआईजी के आदेश पर मुकदमा हुआ दर्ज,

गत वर्ष राजकोट में विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने पहुंचे उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ  मनीष झा ने मारपीट की थी, साथ ही आर्य सेठी के द्वारा आरोप लगाया गया कि सी ए यू के सचिव ने 10 लाख रुपए

उत्तराखंड क्रिकेट विवादों में चल रहा है। सीएयू पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और खिलाडियों के हकों पर डाका डालने और पैसे लेकर टीम में शामिल करने का गंभीर आरोप हैं। इस बीच पिछले साल 11 दिसम्बर को घटे एक मामले में पुलिस कप्तान जन्मजेय खंडूड़ी के आदेश पर पुलिस ने सीएयू के सचिव माहिम वर्मा समेत सात पदाधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी यानी षडयंत्र करने, जबरन पैसे मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सीएयू के सचिव माहिम बर्मा मनीष झा, पीयूष रघुवंशी, नवनीत मिश्रा, सत्यम शर्मा, संजय गुसाईं, पारूल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि प्रतिभावान आर्य सेठी विजय हजारे और उत्तराखंड की टीम में सदस्य रहा है। उसके पिता रवि सेठी के मुताबिक माहिम ने उसे टीम में खिलाने के बदले में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। न देने पर उसे 29 मैच बाहर बिठाए रखा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.