अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रखा सरकार का पक्ष !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो और कांग्रेस द्वारा मामले को उठाए जाने के बाद अब राज्य सरकार ने अपना पक्ष सामने रखा है। सरकार का कहना है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य हैं, तो सरकार हर स्तर पर जांच के लिए तैयार है।

वहीं देहरादून प्रदेश भाजपा कार्यालय से सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मामले के सामने आते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी। जांच के बाद दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है।

सुबोध उनियाल ने यह भी कहा कि न्यायालय ने एसआईटी जांच को सही ठहराया है।

बावजूद इसके इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों से अपील की है कि वे आरोपों की विश्वसनीयता के ठोस प्रमाण सार्वजनिक करें।

आगे कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रमाण के साथ सामने आता है, तो सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार है। साथ ही, साक्ष्य देने वालों को सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर से सियासत घमासान तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से सरकार पर VIP को बचाने और सही तरीके से इन्वेस्टिगेशन न कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

वहीं महिला कांग्रेस के तरफ से अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों पहले महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा था कि वह भाजपा की सभी महिला विधायकों के आवास का घेराव करेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.