उत्तरकाशी में 33 यात्रियों को ले जा रहे हैं बस हादसे का शिकार, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, देखिए वीडियो

Share your love

लोकजन टुडे, उत्तरकाशी

आज दिनाँक 20 अगस्त 2023 को SDRF को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस (UK 07 PA 8585) जिसमें गुजरात के यात्री सवार थे, के लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

 

उक्त सूचना पर  मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद के नेतृत्व SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।नमस्ते

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बस में सवार कुल 33 लोगों में से 27 लोगों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। जबकि 7 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई l

SDRF टीम मौके पर मौजूद है व राहत एवं बचाव कार्य लगातार गतिमान है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.