
LokJan Today(उन्नाव:) उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी- प्रेमिका का गला चाकू से रेत दिया । इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।युवती को कानपुर के हैलट अस्पताल व प्रेमी को सीएचसी अचलगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रेमिका अपने घर के कमरे में और प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में मंगलवार सुबह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। एसपी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच की। जांच के दौरान जिस जगह प्रेमी युवक खून से लथपथ हालत में मिला उससे कुछ दूरी पर उसकी बाइक, खून से सना कंबल व चाकू पुलिस ने बरामद किया है।
दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तीन माह पूर्व घायल युवक ने युवती के घर आकर फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिस पर घरवालों ने उसे बचा लिया था।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
