
ऋषिकेश: ऋषिकेश में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया है, जिसमें एक कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया।वही ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में यातायात के लिए बाधित हो गया है।
बुधवार सुबह 9 बजे नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के पास ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक मारुति सिलेरियो कार संख्या यूके 07 टीबी 6383 के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें वाहन चालक कुलदीप (37) पुत्र रामनाथ चादमारी गढ़ीकैंट देहरादून चोटें आई हैं।
चालक कुलदीप को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में उपचार लिए भर्ती कराया है। हाईवे फिलहाल यातायात के लिए बाधित है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
