हरिद्वार में भाजयुमो नेता के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

Share your love

हरिद्वार

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है घटना की सूचना पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की शुरुआती जांच में सामने आया कि अमरदीप को किसी करीबी ने ही गोली मारी है पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है अमरदीप प्रॉपर्टी के व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चौधरी का घर राजा गार्डन कॉलोनी में है रविवार देर रात एक हमलावर ने घर में घुसकर अमरदीप चौधरी को गोली मार दी इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई अमरदीप को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गोली मारने की वजह साफ नहीं हो पाई है पुलिस फौरन ही फरार हमलावर की तलाश में जुट गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.