बड़ी खबर: उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार हुए सेल्फ क्वारंटाइन,पत्नी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना केस आने के बाद से ही राज्य के लोग दहशत में हैं।

वही उत्तराखंड पुलिस विभाग में अपराध व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले महानिदेशक अशोक कुमार ने एहतियातन खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल, डीजी अशोक कुमार की पत्नी आलोका नंदा अशोक एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके चलते डीजी बुधवार शाम से अपने सरकारी आवास में सेल्फ क्वारंटाइन हैं।

आपको बता दें कि अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक पंतनगर विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा हैकि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अलकनंदा ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *