बड़ी खबर: ड्रग्स के लेनदेन में हुई रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी
Share your love
सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच के दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) टीम द्वारा ड्रग्स मामले में तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई।
एनसीबी का कहना है कि रिया ने माना कि कुछ मौकों पर उसने भी ड्रग्स लिया। उन्होंने अपने भाई शौविक और सुशांत के साथ ड्रग्स लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने गांजे की बड्स सिगरेट के साथ पी थी। वो किसी ड्रग पैडलर के सीधे टच में नहीं थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद जब ड्रग्स मिलना बंद हो गया था, तब रिया ने शौविक से कहकर ड्रग्स मंगाया था।
रिया ने बताया कि सुशांत बहुत पहले से ड्रग्स लेता आ रहा है और सुशांत के कहने पर उसी के लिए ड्रग्स मंगाया। रिया और उसके भाई शौविक को आमने सामने बिठाकर पूछताछ हुई, तो रिया रोने लगीं।एनसीबी के मुताबिक, रिया के घर से जो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मिले, उनसे भी ड्रग्स से जुड़े कुछ सबूत मिले।
बताते चले कि एनसीबी ने कहा था कि जब रिया पूछताछ के लिए पेश होंगी तो वह उनका उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
