बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल दो बसों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत सुबह-सुबह हादसा 22 यात्री घायल सभी अस्पताल में

Share your love

 

 

दिनाँक 20.11.2023 को सुबह समय 9.15 बजे थाना #सतपुली पर जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी से सूचना प्राप्त हुयी की #एकेश्वर रोड़ (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की #आमने_सामने की #टक्कर हो गई जिसमें कुछ यात्री घायल है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी मय #पुलिस टीम, #SDRF व राहत एवं #बचाव उपकरणों के साथ #तत्काल मौके पर पहुँचे तो #घटना स्थल बस संख्या UK 15PA 0241 जो कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही थी एवं UK 15PA 0825 जो चौबट्टाखाल से कोटद्वार आ रही थी जिनकी एकेश्वर के पास एक मोड पर आमने सामने की टक्कर हुई है। पुलिस टीम व SDRF टीम द्वारा काफी #मशक्कत से घायलों का तत्काल #रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में कुल 22 लोग घायल हुए हैं। कुछ #घायलों को मौके पर ही #प्राथमिक_उपचार दिया गया शेष घायलों को उपचार हेतु #पुलिस_टीम द्वारा #108 की मदद से हंस फाउंडेशन #अस्पताल सतपुली #भिजवाया गया है। बसों की की टक्कर से मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा सुचारु रूप से वाहनों की आवाजाही हेतु खोल दिया गया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.