बड़ी खबर: कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए गया था उज्जैन
Share your love
उज्जैन: कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आया था। उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना और उसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि उसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी।
कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘विकास दुबे अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। विकास क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर रहा था।वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।’
इससे पहले विकास दुबे के दो साथी आज एनकाउंटर में ढेर हो गए। प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
