बड़ी खबर: अल्मोड़ा जिले के एक ही गांव में 91 लोग कोरोना संक्रमित

Share your love

अल्मोड़ा: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक ही गांव से 91 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अल्मोड़ा के एक गांव में एक साथ 91 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ पांव फूल गए हैं। जनपद के धौलादेवी के काभड़ी गांव में 91 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।

हाल ही में गांव लौटे एक प्रवासी में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और फिर हल्द्वानी में 19 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतिहातन गांव में लोगों के सैंपल लिए थे।

बुधवार देर रात टेस्ट रिपोर्ट्स आईं जिनमें 91 लोगों के पॉज़िटिव आने की पुष्टि हुई है। किसी एक स्थान से इतने सारे लोगों के कोरोना संक्रमित होने का यह पहला मामला है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *