Big Breaking: पुलिस को चकमा देकर सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे आंदोलनकारी

देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण चिन्हित आंदोलनकारी मंच के बैनर तले कुछ आंदोलनकारी अपनी 4 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस को चकमा देकर धरने पर बैठ गए हैं।आपको बता दें कि यह आंदोलनकारी 1 अक्टूबर को भी आए थे जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया दिया था।

चिन्हित आंदोलनकारियों की 4 सूत्रीय मांग है कि…

सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन ₹5000 प्रदान की जाए।

सरकारी सेवा भर्ती में 10 परसेंट आरक्षण माननीय न्यायालय में लंबित रहने तक उपनल भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।

मृतक आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन दी जाए।

मुजफ्फरनगर,खटीमा, मसूरी, देहरादून में राज्य आंदोलन मैं शहीदों को न्याय दिया जाए दोषियों को सजा दी जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *