BIG Breaking …..
छात्रवृत्ति घोटाले में महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार।
लोकजन टुडे : रुड़की के दो शिक्षण संस्थानों से जुड़े पांच लोगों को पूछताछ के लिए एसआईटी ने कल शाम हिरासत में लिया था। देर रात तक पूछताछ के बाद पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें रुड़की के पुहाना स्थित मदरहुड डीम्ड यूनिवर्सिटी की चेयरपर्सन मनिका शर्मा, आईएमएस कॉलेज रुड़की के संचालक वाईपी सिंह उर्फ मुंडन, शरद गुप्ता, मुजीब मलिक व एक अकाउंटेंट शामिल है। पांचों को देर रात सिडकुल थाने भेज दिया गया था। कुछ देर में इन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाएगा। जिसके बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
