लाल कुआं में हुआ हादसा, डिप्टी रेंजर की हुई मौत !

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड के लालकुआं क्षेत्र में आज एक  बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। कुमाऊं मंडल के लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत इंडियन ऑयल डिपो के पास एक कार और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार छकाता रेंज के डिप्टी रेंजर हेमेन्द्र मिश्रा है, जो अपनी बाइक से हल्दूचौड़ स्थित अपने घर की आ रहे थे। इसी दौरान इंडियन ऑयल तेल डिपो के पास हाईवे पर उनकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसकी सूचना पाकर लालकुआं और हल्दूचौड़ पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं डिप्टी रेंजर की मौत से हल्द्वानी वन डिवीजन के अलावा परिवार में मातम छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से ही कार चालक फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है ‌‌।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.