शामली में भजन गायक अजय पाठक मर्डर केस: जब एक साथ उठीं तीन अर्थियां, कंधा देने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

Share your love

शामली: शहर की पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठ, उनकी पत्नी और बेटी की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा शहर रो पड़ा।अर्थी को कंधा देने के लिए लोग उमड़ पड़े। श्मशान घाट में एक साथ तीन चिताएं जलती देख लोग अपने आंसुओं को भी नहीं रोक पाए।

मंगलवार शाम को भजन गायक अजय पाठक…

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पंजाबी कालोनी में मंगलवार शाम को भजन गायक अजय पाठक, पत्नी स्नेह और बेटी वसुंधरा का खून से लथपथ शव उनके मकान में मिले थे। तीनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। बेटा भागवत और कार गायब मिली थी।

बेटे भागवत का शव भी जली हालत में बरामद…

मंगलवार देर रात में हरियाणा में पानीपत के निकट अजय की कार जली अवस्था में मिली थी। उसमें उसके बेटे भागवत का शव भी जली हालत में बरामद हुआ था। बुधवार को सुबह से ही चारों शव आने के इंतजार में लोग उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए थे।

 अर्थी पर बेटी वसुंधरा की शव यात्रा…

दोपहर तक लोगों की भारी भीड़ कालोनी में पहुंच चुकी थी। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसके बाद एक अर्थी पर अजय पाठक और उनकी पत्नी का शव और दूसरी अर्थी पर बेटी वसुंधरा की शव यात्रा शुरू हुई तो समाज के हर वर्ग के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।लोग उनकी अर्थी को कंधा देने में आगे आते रहे।

 चिता पर पति-पत्नी और दूसरी पर बेटी…

रेलवे लाइन के निकट टंकी रोड स्थित श्मशान घाट में शव यात्रा पहुंची। एक चिता पर पति-पत्नी और दूसरी पर बेटी की चिता एक साथ जली तो लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। गमगीन माहौल में मृतक अजय के भतीजे रवि पाठक ने दोनों चिताओं को मुखाग्नि दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *