श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन से पहले विश्व हिंदू परिषद ने सीतामाता और लक्ष्मण मंदिर परिसर से पूजा अर्चना कर पवित्र मिट्टी ली

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन से पहले विश्व हिंदू परिषद और रामभक्तों ने पौड़ी जनपद के फलस्वाड़ी स्थित सीतामाता के भूसमाधिस्थल सीतामाता मंदिर और देवल स्थित लक्ष्मण मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के बाद पवित्र मिट्टी को लिया है।

गौरतलब है कि फलस्वाड़ी में ही माता सीता धरती में समाई थी जबकि देवल में माता सीता को विदा करने के बाद लक्ष्मण ने विश्राम किया था। दोनों पौराणिक मंदिरों से ली गई मिट्टी को विहिप कार्यकर्ता अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिये भेजेंगे। अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन के दौरान जेल की यातना तक झेल चुके लोगों में मंदिर निर्माण को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

उनका कहना है कि कोरोनाकाल की मजबूरी के चलते अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर पर पहुंच नहीं पा रहे हैं जिस कारण निराशा जरूर है, लेकिन इस बात की खुशी भी है कि लम्बे समय बाद मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *