प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री पहुंचे बद्रीनाथ, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा !

Share your love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.