इस वजह से प्रेस क्लब ने किया केलाखेडा थाने में होने वाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ता का बहिष्कार….

Share your love

 

केलाखेडा: थाने से किसी भी ख़बर का पिछले काफी दिनों से कोई प्रेस नोट जारी नहीं करने और जानकारी के लिए जब पत्रकार बन्धु थाने जाते तो मीडियाकर्मियों की अनदेखी करने तथा ज्यादातर समय खनन माफियाओ, कबाडी व अन्य माफिया बेझिझक थाना परिसर में घूमते मिलते हैं। जिसको लेकर आज केलाखेड़ा प्रेस क्लब के समस्त पत्रकारों ने अग्रिम आपसी निर्णय तक थाने से संबंध पुलिस के वर्कआउट समेत अन्य प्रेस वार्ताओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

थाने क्षेत्र में बीती रात्रि हुए मर्डर के खुलासे के सन्दर्भ में होने वाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ता का केलाखेडा प्रेस क्लब ने पूर्ण रूप से वहिष्कार किया, तथा भविष्य में भी केलाखेडा थाने में होने वाली समस्त प्रेस वार्ता का अग्रिम रणनीति तक वहिष्कार जारी रहेगा।

इस मौके पर डीएल शर्मा,बेअंत सिंह,सौरभ कालडा,राहुल सक्सेना,शुभम गुप्ता,अमित सक्सेना,बब्लू मैहर,इमरान कुरैशी,परमजीत सिंह,प्रिंस गगनेजा,इमामी अंसारी,कपिल राणा,अजीम आदि लोग शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *