BCCI चीफ सौरभ गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Share your love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली को हार्ट अटैक आया है। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्विटर पर उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार के मुताबिक, गांगुली को शनिवार सुबह कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने लिखा, ‘वह जिम में थे कि उन्हें चक्कर आए। इसके बाद कुछ टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

जब जानकारी मिली कि गांगुली को दिल से जुड़ी समस्या है तो अस्पताल ने तुरंत तीन सदस्यीय बोर्ड बनाया जो उनकी निगरानी कर रहा है। जैसे ही यह खबर फैली, सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगने लगे।

आपको बता दें कि गांगुली ने करियर में 113 टेस्ट, 311 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम वनडे में 11363 और टेस्ट करियर में कुल 7212 रन दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 100 विकेट भी लिए हैं जिसमें 2 बार 5 विकेट भी शामिल हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.