बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि इस दिन होगा घोषित…

Share your love

 

ऋषिकेश/गोपेश्वर: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि टिहरी राजदरबार नरेन्द्र नगर में 29 जनवरी बुधवार बसंत पंचमी के अवसर पर विधि-विधान पूर्वक पंचांग गणना के अनुसार तय की जायेगी।इसी दिन गाडू घड़ा (तेल कलश )यात्रा का दिन भी निर्धारित हो जायेगा।

प्रात: 9.30 बजे से नरेन्द्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में आयोजित धार्मिक समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह,  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में राजपुरोहित एवं आचार्य गण पंचांग गणना कर विधि-विधान से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहुर्त घोषित करेंगे। इसी दिन गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा की तिथि भी निश्चित हो जायेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *