बाबा रामदेव ने लांच की कोरोनो की आयुर्वेदिव दवा, किया सात दिन में 100 फीसद ठीक होने का दावा…

दुनियाभर के देश कोरोना वायरस महामारी से जुझ रहे हैं। भारत की इससे अछूता नहीं है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.40 लाख के पार पहुंच गया।दुनिया के सभी बड़े देश कोरोना की दवा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। भारत में कोरोना की दवा बनाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, पतंजलि और निम्स यूनिवर्सिटी ने मिलकर कोरोना की आयुर्वेदिक औषधि तैयार करने का दावा किया है। इसे लेकर पतंजलि से बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और निम्स यूनिवर्सिटी के चैयरमेन डॉ बलवीर सिंह तोमर आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से जंग को दिव्य कोरोनिल टैबलेट समेत तीन दवाइयां लॉन्च की हैं। साथ ही सौ फीसद रिकवरी का दावा किया है। बाबा रामदेव ने बताया कि दवा परीक्षण के तीन दिन के भीतर 69 फीसद रोगी रिकवर हुए हैं। सात दिन के भीतर सौ फीसद ठीक हुए और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। बाबा रामदेव ने बताया कि Ordernil APP एप लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए तीन दिन के भीतर घर बैठे दवा उपलब्ध होगी। पतंजलि के मुताबिक कोरोना वायरस की दवा कोरोनिल की कीमत 400 रुपये, श्वासारि रस बट्टी की कीमत 120 और अणनासिक तेल की कीमत 25 रुपये है। एक महीने की दवा 545 रुपये में उपलब्ध होगी।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *