उत्तराखंड से लगी सीमा पर भी सेना अलर्ट, सैनिकों की बढ़ी तैनाती…

चमोली: पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। घटना के बाद चमोली में भारत-चीन सीमा पर सेना अलर्ट हो गई है। उत्तराखंड में करीब 345 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा है। उन इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती होने लगी है। चमोली जिला प्रशासन ने भारत-चीन सीमा से लगे बाड़ाहोती और माणापास में स्थानीय चरवाहों को बकरियों के चुगान की अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इन चरवाहों को क्षेत्र की दूसरी रक्षा पंक्ति माना जाता है।

वही मंगलवार रात को कुछ सेना के वाहन मलारी से जोशीमठ की ओर आते दिखाई दिए। क्षेत्र में सेना की आवाजाही भी सामान्य है। जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि सीमा पर अभी सब कुछ ठीक है। एसडीएम जोशीमठ अनिल चन्याल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सब सामान्य है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *