अनिल बलूनी के ट्वीट से मची सनसनी…!

Share your love

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता अलिन बलूनी के ट्वीट से हलचल मच गई है। उन्होंने एक ट्टीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज एक बड़ी हस्ती भाजपा में शामिल होने जा रही है। उनको भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी में शामिल कराएंगे। उनके इस ट्वीट के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि कोई कांग्रेस के बड़ा नाम भी हो सकता है, जो भाजपा में शामिल होगा। हालांकि बलूनी के ट्वीट से कुछ भी साफ नहीं हो रहा है, लेकिन ट्वीट के बाद से हलचल जरूर शुरू हो गई है। मीडिया में कई तरह की कयास लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अगले साल जनवरी माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें यूपी और उत्तराखंड राज्य भी हैं। इसे लेकर अब भाजपा चुनाव मैदान में कूदने की रणनीति बना रही है। साथ ही लोगों के बीच जाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रदेशों के वरिष्ठ नेता, विधायकों और सांसदों के साथ बार बार वर्चुअली जुड़कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.