अफेयर खुला तो कातिल बन गया पुलिसवाला

Share your love

दिल्‍ली पुलिस के एक सब इंस्‍पेक्‍टर ने रोहतक में अपने ससुर की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। इसी एसआई ने एक दिन पहले, आउटर दिल्‍ली में अपनी गर्लफ्रेंड पर भी गोली चलाई थी। आरोपी एसआई का नाम संदीप दहिया है और वह लाहौरी गेट पुलिस थाने में तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को दहिया ने रोहतक में अपने ससुर को गोली मारी और फरार हो गया। बुरी तरह घायल ससुर ने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस संदीप दहिया की तलाश में लगी है।

आरोपी सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया 2010 बैच का है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। वह पत्नी से अलग रहता है। युवती से फेसबुक के जरिए उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच, किसी बात को लेकर उनके बीच मनमुटाव हो गया था। रविवार को संदीप दहिया युवती से मिलने के लिए अलीपुर गया था। कहासुनी होने पर उसने सर्विस पिस्टल से युवती को नजदीक से तीन गोली मार दी। पुलिस ने युवती के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी।

रविवार शाम करीब 7 बजे जीटी करनाल रोड पर साई बाबा मंदिर के पास गोली मारने की जानकारी मिली थी। लड़की सड़क पर खून से लथपथ हालात में पड़ी हुई थी। जांच में पता चला कि आरोपी संदीप दहिया लाहौरी गेट थाने में तैनात है। युवती संदीप के बीते दिनों और परिवार के बारे में सब कुछ जानती थी। दोनों के बारे में संदीप की पत्नी को भी पता चल गया था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

संदीप दहिया ने युवती को नजदीक से तीन गोलियां मार दीं। गोली युवती के पेट में लगी। चलती कार में संदीप ने गोली मारी और रोड किनारे फेंककर फरार हो गया। इस बीच, शाहबाद डेरी थाने में तैनात एसआई जयवीर वहां से निकल रहे थे। उनकी नजर पड़ी। उन्होंने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवती ने ही बताया कि उसको सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने गोली मारी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *