जल्द ही पौड़ी में एयर स्पोर्ट्स की होगी शुरुआत, पहला पैरा मोटर देहरादून पहुँचा

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी जनपद में जल्द ही एयर स्पोर्ट्स की शुरुआत होने जा रही है। जिला योजना के अन्तर्गत पहला पैरा मोटर देहरादून पहुंच चुका है। मोस्टर 285 नामक इतालवी इंजन युक्त 8000 rpm की नामक पैरा मोटर कंपनी द्वारा विकसित किया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के 13 जिलों में 13 डेस्टिनेशन योजना का शुभारंभ कर दिया था। इसके तहत जनपद पौड़ी के सतपुली में झील में पर्यटकों को लुभाने के लिए हब के साथ अब पैराग्लाइडिंग,पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलून का शुभारंभ जल्द होने वाला है। जिससे पौड़ी जिले सतपुली में एयर सपोर्ट की सम्भावना बड़ाई जा सकेगी। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक को ओर एयर सपोर्ट में रुचि रखने वाले लोगो का पहाड़ों की ओर आकर्षित किया जा सके।

जिलाधिकारी पौड़ी धिराज सिंह गर्ब्याल भी मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना 13 जिले 13 डेस्टिनेशन योजना को धरातल रूप देने में निरंतर लगे है। जिससे अन्य जगह जाने वाले पर्यटक भी उत्तराखंड का रुख करने लगेंगे। उन्होंने बताया कि पौड़ी जिले में पानी के नजदीक का तमाम संभावनाएं है, जिसको देखते हुए वाटर से संबंधित गतिविधियां इस क्षेत्र में चलाई जा सकती है। इसके साथ ही एडवेंचर के द्वारा भी पर्यटकों को पहाड़ की ओर खींचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पौड़ी जिले में पैराग्लाइडिंग की भी अपार संभावनाएं है, जिसको देखते हुए जगह चिन्हित भी कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि आने वाले समय में बाहर से आने वाले पर्यटक जिला मुख्यालय पौड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों का रुख करेंगे। जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा।

जानकार भी पहाड़ी क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं देखते हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावना है, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना पैराग्लाइडिंग ,पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलून से पहाड़ों में रोजगार के साथ-साथ पर्यटको को भी पहाड़ की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *