भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी चीनी एप TIK-TOK पर लगाया बैन

भारत और अमेरिका के बाद अब चीन के सबसे करीबी मित्र देश पाकिस्तान में भी चीनी वीडियो ऐप टिकटॉक पर पाबंदी लगा दी गई है। पाकिस्तान ने अपने दोस्त चीन की कंपनी ByteDance के वीडियो शेयरिंग ऐप को पाक ने ‘अश्लीलता’ फैलाने के चलते ब्लॉक किया है।

हालांकि पाकिस्‍तान टेलिकम्‍यूनिकेशन अथॉरिटी का यह भी कहना है कि उसने सुरक्षा नहीं, संस्‍कृति के लिए यह फैसला किया है। अगर टिक टॉक अपने कंटेंट में सुधार करेगा तो अथॉरिटी अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगी।

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, टिक-टॉक को कई बार अनैतिक और असभ्य सामग्री को ब्लॉक करने के लिए कहा गया लेकिन टिक-टॉक पाकिस्तानी अथॉरिटी को संतुष्ट नहीं कर सका। इसके बाद दूरसंचार प्राधिकरण ने पाकिस्तान में टिक-टॉक ब्लॉक करने का फैसला किया। बयान में कहा गया कि बीते जुलाई में ही पाकिस्तान ने टिकटॉक को चेतावनी दी थी।

बता दें कि भारत सरकार ने 29 जुलाई को चीन के कुल 59 ऐप पर रोक लगा दी थी। इसमें टिकटॉक, वीगो वीडियो, हेलो, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज, वीचैट और शेयरचैट जैसी चर्चित ऐप शामिल थे। भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता और डेटा सुरक्षा को खतरा बताते हुये इन ऐप को बंद किया था। लेकिन सरकार के इस निर्णय को 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष से जोड़कर देखा गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *