दिल्ली के LG के फैसले के बाद बेटी क़ो इंसाफ मिलने की संभावना !

Share your love

Big breaking :- छलावा केस में उच्च न्यायालय के डिसीजन को लेकर हर कोई सकते में ही। जहां बीते दिनों उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छलावा केस पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया तो वही अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने छावला केस आरोपियों को बरी किए जाने के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को मंज़ूरी दे दी है।

इस मामले में सरकार की तरफ़ से SG तुषार मेहता और एडिशनल SG ऐश्वर्या भाटी को नियुक्त करने को भी मंज़ूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर कहा था कि उत्तराखण्ड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की थी। वे लगातार केंद्र सरकार से इस मामले में सम्पर्क में थे।।

वही सांसद अनिल बलूनी ने भी परिवार के साथ LG से मुलाक़ात की थी और पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का आग्रह किया था

वही अब LG के फैसले के बाद बेटी क़ो इंसाफ मिलने की संभावना है

वही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने भी परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें इंसाफ में साथ होने का भरोषा दिलाया था


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.